फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya had sought the return of mobile and his stuff, the Court seeks report

कन्हैया ने वापस मांगा था मोबाइल और अपना सामान, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 13 Jul 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya had sought the return of mobile and his stuff, the Court seeks report
कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू नारेबाजी विवाद में देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया की अर्जी के मद्देनजर बुधवार को यह बात कोर्ट में कही।

विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस को दोबारा रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। कन्हैया कुमार ने मोबाइल वापस दिलाने के लिये कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

पटियाला हाउस स्थित सीएमएम सुमित दास के समक्ष दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कन्हैया कुमार की अर्जी पर रिपोर्ट दाखिल कर दी। कन्हैया कुमार ने मोबाइल व दूसरा सामान वापस दिलाने के लिये अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन

26 जुलाई को रिपोर्ट देने का निर्देश

Kanhaiya had sought the return of mobile and his stuff, the Court seeks report

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस अर्जी पर दोबारा 26 जुलाई को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस अर्जी पर आगे सुनवाई अगली तारीख पर होगी। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार की 12 फरवरी को गिरफ्तारी के समय मोबाइल व दूसरा सामान अपने कब्जे में ले लिया था।

जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को कथित रूप से देशविरोधी नारेबाजी के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हाईकोर्ट ने कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दो मार्च को छह माह के लिये अंतरिम जमानत प्रदान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed