फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kalkaji MLA Atishi inspects four schools in Delhi

Delhi: आप MLA आतिशी ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण, कहा- सिलेबस न लादें, बच्चों के कौशल में करें सुधार

Tue, 26 Jul 2022 06:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Jul 2022 06:48 AM IST
सार

आतिशी ने स्कूलों में चल रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की। बच्चों के अनुभवों को जानने के लिए उन्होंने बच्चों व शिक्षकों से बातचीत की। 

विज्ञापन
Kalkaji MLA Atishi inspects four schools in Delhi
स्कूल में छात्राओं से बात करतीं विधायक अतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों को बच्चों पर सिलेबस को लादने की बजाए, उनके मूलभूत कौशल में सुधार करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर प्राथमिक स्कूलों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत किया जाएगा तो शिक्षा का स्तर अपने आप सुधर जाएगा। छात्रों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होंगी तभी उनकी भविष्य की नींव भी मजबूत होगी। दिल्ली विधानसभा शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्ष एवं कालकाजी विधायक आतिशी ने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ शिक्षा निदेशक के प्रधान सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा और पूर्व दिल्ली गेट के निगम पार्षद आले मोहम्मद इकबाल भी थे।

विज्ञापन


आतिशी ने छात्रों को सलाह दी कि वे सिर्फ नौकरी ढूंढने के लिए पढ़ाई न करें बल्कि दूसरें लोगों के लिए भी रोजग़ार के नए अवसर उत्पन्न करने के लिए पढ़ें। छात्र गवर्नेंस से जुड़े और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूनिका निभाएं। आतिशी ने सोमवार को एस.के.वी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बुलबुली खाना, चाँदनी चौक, एस.के.वी नंबर-1 गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीनत महल, कमला मार्केट, एसबीवी गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीनत महल कमला मार्केट और गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लंबी गली के स्कूलों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने स्कूलों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों जैसे हैप्पीनेस करिकुलम, देशभक्ति करिकुलम, रीडिंग कैंपेन की प्रगति की जांच की। उन्होंने स्कूलों में चल रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की। बच्चों के अनुभवों को जानने के लिए उन्होंने बच्चों व शिक्षकों से बातचीत की। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के स्कूल मैनेजमेंट कमेटी मॉडल के जरिये ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को स्कूलों से जोडने और बच्चे की लर्निंग में उनकी भागीदार को सशक्त को करने में मदद मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed