फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kalindi Kunj road connecting Noida and Delhi will remain closed on Wednesday

आज भी कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश रहेगा बंद

Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Kunj road connecting Noida and Delhi will remain closed on Wednesday
demo pic - फोटो : Social media

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के कारण किए जा रहे उग्र प्रदर्शनों के कारण कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश आज भी बंद रहेगा। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने लिखित में नोएडा ट्रैफिक पुलिस से मांग की है। इससे पहले डीएनडी को भी बंद करने पर चर्चा हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी लिखित में इसकी मांग नहीं की है। 

विज्ञापन


नोएडा के एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली में प्रवेश सोमवार सुबह से ही बंद है। इस वजह से डीएनडी फ्लाई-वे और चिल्ला रेगुलेटर क्रॉसिंग पर वाहनों का भारी दबाव है। इसके बाद मंगलवार को सीलमपुर में हुए बवाल के बाद अब दिल्ली पुलिस चाह रही है कि कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश बंद रखने की मियाद बुधवार तक बढ़ा दी जाए। 
विज्ञापन


इस बाबत लिखित में मांग की गई है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने डीएनडी के रास्ते वाहनों के नोएडा से दिल्ली की ओर जाने पर रोक लगाने के लिए बातचीत की थीख् लेकिन लिखित में किसी तरह की मांग नहीं की। लिहाजा, वहां से वाहनों का आवागमन पहले जैसा ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक का कहना है कि अगर डीएनडी को भी बंद कर दिया गया तो उन्हें केवल चिल्ला रेगुलेटर क्रॉसिंग से वाहनों को निकालना मजबूरी हो जाएगा। इससे नोएडा में वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाएगा कि काफी मुश्किलें पेश आएगी। इसके अलावा कालिंदी कुंज को एक और दिन बंद रखने का असर नोएडा आने जाने वालों पर पड़ेगा। बुधवार को यह परेशानी और बढ़ेगी।

अगर डीएनडी बंद हुआ तो मचेगा हाहाकार
केवल कालिंदी कुंज का रास्ता बंद होने के बाद लिंक रोड पर हाहाकार है। अगर डीएनडी भी बंद कर दिया गया तो एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को सीधे चिल्ला से निकालना पड़ेगा। इसका असर दिल्ली जाने वालों पर भी पड़ेगा। उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर काटकर गंतव्य की ओर रवाना होना होगा जिससे भारी जाम जैसे हालात होंगे।


नोएडा लिंक रोड पर वाहनों का रहा भारी जाम
कालिंदी कुंज से दिल्ली में प्रवेश बंद करने का असर मंगलवार को भी रहा। रूट डायवर्ट होने से नोएडा लिंक रोड पर भारी जाम देखने को मिला जो वाहन गलती से महामाया फ्लाईओवर पर चढ़ गए। उन्हें वापस लिंक रोड पर भेजा गया। इस वजह से लिंक रोड पर वाहनों का दबाव दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गया। जाम जैसे हालात में बाइक सवारों ने सर्विस रोड का सहारा लिया और जैसे-तैसे आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed