फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jyoti Maurya Case Manish Dubey suspended

Jyoti Maurya Case: प्रेमी मनीष दुबे निलंबित, क्या SDM ज्योति मौर्य से समझौता करेंगे पति आलोक कुमार?

Wed, 12 Jul 2023 05:50 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Jul 2023 05:50 PM IST
सार

आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने परिवार के बिखराव को रोकने की भी कोशिश की थी। लेकिन ज्योति मौर्य मनीष दुबे के चलते उनसे लगातार दूरी बनाती गई। जिसके चलते विवाद काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि बच्चों के लिए अभी भी समझौता करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case Manish Dubey suspended
मनीष दुबे, ज्योति मौर्य, आलोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश भर में चर्चित हुए पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ रिपोर्ट मंगलवार शाम को भेज दी थी। जांच रिपोर्ट में डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की सिफारिश की थी। अब जब मनीष दुबे निलंबित हो गए हैं तो क्या? पति-पत्नी के बीच समझौता होगा। 

विज्ञापन

 

जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने अपने कृत्यों से विभाग की छवि भी धूमिल करने के साथ संपर्क में आईं महिलाओं का शोषण किया। वर्ष 2021 में मनीष ने लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही वह उसे 80 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा था। मनीष की पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं, अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष पर एक महिला होमगार्ड के यौन शोषण का आरोप है। डीआईजी के सामने महिला होमगार्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध पर मनीष ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था। बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत पर वह बहाल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या SDM ज्योति मौर्य से समझौता करेंगे पति आलोक कुमार

एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच विवाद का मामला लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसके बाद से पति और एसडीएम पत्नी दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं हैं। आलोक मौर्य ने पत्नी से विवाद की असल वजह मनीष दुबे को बताया है। एसडीएम पत्नी के प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने के बाद क्या ज्योति और आलोक दोनों आपस में समझौता करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने परिवार के बिखराव को रोकने की भी कोशिश की थी। लेकिन ज्योति मौर्य मनीष दुबे के चलते उनसे लगातार दूरी बनाती गई। जिसके चलते विवाद काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि बच्चों के लिए अभी भी समझौता करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन

'मनीष दुबे की इंट्री से बिखरा परिवार'

आलोक मौर्य का कहना है कि ज्योति मौर्य और उनके बीच 2010 से 2020 के बीच कोई दिक्कत नहीं थी, पूरा परिवार सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक मनीष दुबे की एंट्री के चलते उनके परिवार में बिखराव हुआ है। आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति से विवाद की वजह को सीधे तौर पर मनीष दुबे को ठहराया है। 

आलोक से तलाक लेने की बात कही थी

इस प्रकरण की जांच कर रहे डीआईजी संतोष कुमार को ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्य ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थी। इनमें से एक रिकॉर्डिंग में ज्योति और मनीष आपस में आलोक को रास्ते से हटाने, ठिकाने लगाने, कहानी खत्म करने... जैसे शब्द बोलते पाए गए हैं। जब मनीष से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वे आलोक से तलाक लेने की बात कह रहे थे। हालांकि डीआईजी ने इस बातचीत को बेहद गंभीर प्रकरण मानते हुए पुलिस से जांच कराने की संस्तुति की है। इसका मुकदमा दर्ज होने पर ज्योति और मनीष के मोबाइल फोन, सीडीआर इत्यादि की गहनता से पड़ताल की जाएगी।


 

ये था पूरा मामला

प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हैं। आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर है। पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य प्रयागराज के निवासी हैं और पंचायतीराज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। शादी के बाद ज्योति मौर्य का पीसीएस में चयन हुआ था। उनके पति ने अपनी शिकायत में कमांडेंट मनीष दुबे पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed