फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juvenile involved in Nirbhaya Gangrape Case will not release.

निर्भया गैंगरेप के नाबालिग दोषी की नहीं होगी रिहाई

Thu, 03 Dec 2015 11:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Dec 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
Juvenile involved in Nirbhaya Gangrape Case will not release.

दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंग रेप केस में शामिल नाबालिग दोषी को फिलहाल रिहा नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 22 दिसंबर को नाबालिग को सुधार गृह से निकाला जाएगा लेकिन उसे बरी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 साल के इस नाबालिग को एक साल के लिए अब एक एनजीओ की निगरानी में रहना होगा। गौरतलब है कि नाबालिग दोषी की रिहाई का निर्भया के माता-पिता विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोषी की रिहाई को रोकने के लिए उन्होंने मानवाधिकार आयोग से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर रिहाई की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग का चेहरा भी दिखाने की मांग

Juvenile involved in Nirbhaya Gangrape Case will not release.

निर्भया के माता-पिता ने नाबालिग का चेहरा दिखाए जाने की भी मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग है कि दोषी नाबालिग पर लगातार निगरानी रखी जाए।

बता दें कि 16 दिसंबर 2012 के गैंगरेप मामले में इस नाबालिग को 5 अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया है। नाबालिग को मिली सजा पर भी काफी बहस हो चुकी है। यह मांग भी उठाई गई कि गंभीर आपराधों में शामिल नाबालिगों को मिलने वाली सजा के कानून में भी बदलाव किया जाए।

नाबालिग दोषी की रिहाई की खबर से जनता में आक्रोश को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धाराओं के तहत बंदी बनाए रखने का विचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed