रिहाई से एक रात पहले सुधार गृह से शिफ्ट हुआ नाबालिग दोषी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया गैंगरेप के नाबालिग दोषी को नाबालिग सुधार गृह से शिफ्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि नाबालिग की सुरक्षा व्यवस्था और उसकी रिहाई के चलते हो रहे विरोध के मद्देनजर ऐसा किया गया है।
इससे पहले नाबालिग सुधार गृह के बाहर भी दोषी की रिहाई का जमकर विरोध किया गया। लोगों ने सुधार गृह के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इन प्रदर्शनकारियों ने निर्भया के पिता की अगुवाई में नारे लगाए और इंसाफ की मांग की। बता दें कि कल ही निर्भया की मां ने बयान दिया था कि रिहाई के फैसले से जुर्म की जीत हुई है।
हाईकोर्ट ने किया था रिहाई पर रोक से इनकार
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए निर्भया गैंगरेप केस के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
इस फैसले के आने के बाद नाराजगी जताते हुए निर्भया की मां ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। कोर्ट के फैसले से निराश और नाराज निर्भया की मां ने कहा कि हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद नाबालिग दोषी रिहा हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगी। फैसले के मुताबिक नाबालिग दोषी रविवार 20 तारीख को रिहा हो जाएगा।