बस कर पगले! अब और कितना विकास करेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर चुटकी ली है। संजय सिंह ने सोशल मीडिया बनाम विकास पर तंज कसा है। मजाकिया लहजे में उन्होंने इसमें मौजूदा केंद्र सरकार के विकास के दावे का माखौल उड़ाया है। वहीं, पिछले करीब सवा साल के काम का टिप्पणी भी की है।
बकौल संजय सिंह, बस कर पगले! अब और कितना विकास करेगा:- दाल को 60 रू प्रति किलो से बढ़ा कर 150 रुपए प्रति किलो कर दिया। प्याज की कीमत 15 से 80 रुपए प्रति किलो कर दिया।
आते ही ट्रेनों के किराए में 14 प्रतिशत का विकास करवा दिया। रेल भाडा बढा दिया। रुपया 58 से 68 रुपए प्रति डॉलर कर दिया। एक्साईज ड्यूटी 12 फीसदी से बढाकर 12.5 फीसदी करवा दी।
मोदी जी आप खामोश क्यों रहते हैं
सर्विस टैक्स 12.36 फीसदी से बढाकर 14 फीसदी करवा दिया । 98 रू नेट का 2 जीबी डाटा वाऊचर 250 रू का करवा दिया। 30 पैसे प्रति मिनट लगने वाला टाक टाईम मोबाइल पर अब 90 पैसे मिनट करवा दिया।
अब इससे ज्यादा विकास करेगा तो जान चली जाएगी। इसके अलावा दादरी मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये संजय सिंह ने कहा कि दुनिया की हर घटना पर ट्वीट करने वाले मोदी जी चर्च जलाया जाय, आदित्यनाथ साक्षी महराज का बयान हो या एक लाख की मौत सब पर खामोश क्यों रहते हैं?
उन्होंने सवाल किया है कि मोदी जी ने क्या आपने झूठी शपथ ली थी कि वह भय या पक्षपात अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति न्याय करेंगे। संजय सिंह ने अपील की है कि दादरी मामले में प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़नी चाहिए। जिससे आम लोगों का देश की सरकार के प्रति यकीन बने।