जूनियर कराटे चैंपियन ने फांसी लगाई फांसी, इस वजह से थी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में सोमवार शाम जूनियर कराटे चैंपियन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त तनिशा (14) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार की मानें तो तनिशा ने जूनियर लेवल पर कई राज्यों के अलावा एशिया भी खेला है। एशिया में उसने गोल्ड मेडल भी जीता था।
इस बार गोवा में होने वाली किसी प्रतियोगिता में उसका चयन नहीं हुआ था। साथ ही इस साल दसवीं कक्षा में उसकी कंपार्टमेंट भी आई थी। इससे वह काफी हताश थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तनिशा का शव परिजनों के हवाले कर दिया। तनिशा के पिता उत्तर-पूर्वी जिले में एक राष्ट्रीय पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं।
पुलिस के मुताबिक, तनिशा परिवार के साथ ए-51, गोकलपुर में परिवार के साथ रहती थी। परिवार में पिता नवाब, मां, एक भाई व बहन है। पिता ने बताया कि तनिशा ने कराटे में जूनियर लेवल पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा एशिया में भी एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उसने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीता।
सोमवार शाम वह घर पर अकेली थी। उसने कराटे की बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे से लटके देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मंगलवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
सीमा विवाद में उलझी रही, यूपी और दिल्ली पुलिस
गोकलपुरी इलाके में जूनियर खिलाड़ी के फांसी लगाने की सूचना के बाद पुलिस नियंत्रण कक्षा को दी गई। मौके पर यूपी और दिल्ली पुलिस दोनों पहुंच गए। यूपी पुलिस दिल्ली पुलिस का इलाका बताने लगे। शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में तो रखवा दिया गया। मंगलवार को भी सीमा विवाद कायम रहा। चूंकि मामला आत्महत्या का था। इसलिए बाद में ज्योति नगर थाना पुलिस ने ही तनिशा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंपा।