{"_id":"595e67f64f1c1bac168b4662","slug":"junaid-murder-police-could-not-arrested-main-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड: अब तक मुख्य हत्यारोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनैद हत्याकांड: अब तक मुख्य हत्यारोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
junaid murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएमयू में मारपीट और चाकूबाजी की घटना में मौत का शिकार हुए जुनैद के मुख्य हत्यारे तक पुलिस बृहस्पतिवार को भी नहीं पहुंच सकी। पुलिस अधिकारियों ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी और जुनैद की मां सारया को बृहस्पतिवार तक मुख्य आरोपी पकड़े जाने का आश्वासन दिया था। मालूम हो कि सारया ने बुधवार को दावा किया था कि यदि मुख्य आरोपी दो दिन में नहीं पकड़ा गया तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि खंदावली निवासी जुनैद 22 जून की शाम अपने दो भाईयों के साथ दिल्ली से ईद की खरीदारी कर ट्रेन से लौट रहा था। दिल्ली-पलवल ईएमयू में जुनैद और उसके भाईयों की कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई थी। बल्लभगढ़ और पलवल के बीच दोनों पक्ष में हुई लड़ाई में किसी ने चाकू मार कर जुनैद को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। असावटी स्टेशन पर काफी देर तक पड़े रहे जुनैद की इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मीडिया में राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा छा जाने के बाद पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की लेकिन मुख्य हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा था। हत्यारोपी की पहचान के लिए पुलिस ने गुरुग्राम के डूडल एक्सपर्ट से स्केच तैयार करवाए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने स्केच में बनाए गए चेहरे को नकार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान बताने वाले को 2 लाख रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की लेकिन अभी तक कोई आगे नहीं आया। डीसीपी जीआरपी ने बताया कि हत्यारोपी को पकडने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।