फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juhi khan of DCW could get mileage of kumar vishwas case

इस संबंध ने खड़ा किया बवाल, अब मिलेगा इनाम!

Wed, 06 May 2015 05:02 PM IST
Updated Wed, 06 May 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
Juhi khan of DCW could get mileage of kumar vishwas case

आप की महिला कार्यकर्ता और कुमार विश्वास के संबंधों के विवाद के बीच दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद की दौड़ में जूही खान सबसे आगे दिख रही है। क्योंकि इस विवाद के बीच महिला आयोग का अध्यक्ष पद पाने की राजनीति फिर गरमा गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़ी रहीं बरखा का दूसरा कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। ऐसे में अध्यक्ष से लेकर सदस्यों को बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।

अरविंद केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नाइजीरियन विवाद के बाद दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों की लिस्ट उपराज्यपाल नजीब जंग के पास भेजी गई थी।

विज्ञापन

बदली जाएगी महिला आयोग की पूरी टीम

Juhi khan of DCW could get mileage of kumar vishwas case

इसमें अध्यक्ष पद के लिए मशहूर हिंदी लेखिका मैत्री पुष्पा का नाम सामने आया था। पुष्पा भी ‘आप’ की विचारधारा को सपोर्ट करती थीं। हालांकि अब दूसरी बार सरकार बनने पर मामला कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगी का रहा है।

ऐसे में फिर चर्चा उठी है कि दिल्ली महिला आयोग की पूरी टीम बदली जाएगी। हालांकि दूसरे विवाद के बाद चर्चा जूही खान के नाम पर हो रही है, जोकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ छोड़ झाड़ू को थाम चुकी हैं।

दूसरा उन्होंने सार्वजनिक तौर पर महिला आयोग की सदस्य रहते हुए महिला की बजाय कुमार विश्वास को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में विश्वास के मसले पर आयोग में दो फाड़ हो गया है।

वहीं, बरखा शुक्ला सिंह का कार्यकाल 18 जुलाई को खत्म हो रहा है, ऐसे में उनकी कुर्सी को आप हिलाना चाहती है। हालांकि केजरीवाल सरकार पहले विवाद में आयोग की सदस्यों को नहीं हटा सका था। दूसरे विवाद में इसकी संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed