फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JP Nadda said will develop with responsibility

दिल्ली विधानसभा चुनावः जेपी नड्डा ने कहा, जिम्मेदारी के साथ करेंगे विकास करेंगे

Sun, 19 Jan 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda said will develop with responsibility
BJP working President JP Nadda - फोटो : ANI

विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जुट गया है। इसे लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजौरी गार्डन व तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक की, जहां संगठन के लोगों को जीत का संकल्प दिलाया गया।

विज्ञापन


संगठनात्मक बैठक में सांसद प्रवेश साहिब सिंह, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। नड्डा ने कहा कि भाजपा का विजन दिल्ली के लिए स्पष्ट है। 
विज्ञापन


हमें काम करना है और पूरी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली का समुचित विकास करना है। लंबे समय तक विकास से वंचित दिल्ली के लोगों को सर्वांगीण विकास देना है। 

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना मील का पत्थर साबित जनता को बताना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसमें कई रोड़े डाले, लेकिन केंद्र सरकार की इच्छा शक्ति के कारण रजिस्ट्री का काम भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर उन्हें उनके घर का मालिकाना हक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। आपकी क्षेत्र में की गई मेहनत से ही दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। झूठ बोलना और झूठे आश्वासन देने में महारथ हासिल करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जनता नकारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed