फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   journey to ongoing Maha Kumbh in Prayagraj now become more expensive than travelling from Delhi to London

आस्था और भावना काफी नहीं: लंदन से भी महंगा हुआ दिल्ली टू महाकुंभ का सफर, 78 हजार तक पहुंची फ्लाइट टिकट

Tue, 11 Feb 2025 07:25 PM IST
Vikas Kumar सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2025 07:25 PM IST
सार

महाकुंभ के महंगे सफर की मार सबसे ज्यादा भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान में देखने को मिल रही है। भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान की कीमत भुवनेश्वर से बैंकॉक तक की उड़ान की कीमत से चार गुना अधिक है।

विज्ञापन
journey to ongoing Maha Kumbh in Prayagraj now become more expensive than travelling from Delhi to London
लंदन से भी महंगा हुआ दिल्ली टू महाकुंभ का सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का सफर अब दिल्ली से लंदन जाने से भी ज्यादा महंगा हो गया है। जहां दिल्ली से लंदन की उड़ानें प्रयागराज से 30 फीसदी तक सस्ती हैं। वहीं, प्रयागराज तक जाने के लोगों को काफी महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। पहले एयरलाइंस, घरेलू मार्गों पर यात्रियों को किफायती दरों में फ्लाइट टिकट उपलब्ध कराती थीं। लेकिन अब महाकुंभ के चलते टिकट की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला है। इससे कम बजट वाले व मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली से प्रयागराज मार्ग पर सामान्य दिनों में फ्लाइट की कीमत चार से पांच हजार रुपये हुआ करती थी। वहीं, मौजूदा समय में यह बढ़कर 13 से 80 हजार तक पहुंच गई है। सामान्य दिनों की तुलना से टिकट की कीमतों में तीन गुना वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन

भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान बैंकॉक से चार गुना महंगी
महाकुंभ के महंगे सफर की मार सबसे ज्यादा भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान में देखने को मिल रही है। भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान की कीमत भुवनेश्वर से बैंकॉक तक की उड़ान की कीमत से चार गुना अधिक है। भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान की कीमत 39,508 है, जबकि भुवनेश्वर से बैंकॉक की उड़ान की कीमत 13,538 से शुरू है। वहीं, सामान्य दिनों में इस मार्ग के उड़ानों की कीमत तीन से चार हजार तक से शुरू हो जाती है। महांकुभ के कारण इसमें 15 से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और परिवहन की कीमतों में भी उछाल
महाकुंभ में सिर्फ फ्लाइट की कीमतों में ही नहीं, बल्कि होटल और परिवहन के खर्चों में भी वृद्धि हुई है। इससे यात्रियों के बजट के काफी प्रभाव पड़ा है। इससे महाकुंभ जैसे महान धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को केवल आस्था और भावनाओं से ही नहीं, बल्कि अब आर्थिक रूप से भी तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

रेल में भी नहीं मिल रहा टिकट
महाकुंभ के चलते आरक्षित ट्रेनों में भी काफी भीड़ है। लोग महाकुंभ में पहुंचने के लिए ज्यादा कीमत देकर तत्काल टिकट कराकर पहुंच रहे हैं। ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन टिकट करने वाले यात्रियों को भी मुश्किल से सीट मिल पा रही है। इसके साथ ही ट्रेनों में काफी दिनों तक वेटिंग टिकट ही मिल रहा है।

दिल्ली से प्रयागराज की उड़ानें, 26 फरवरी तक
एयरलाइन किराया
इंडिगो 10,936-28,887 से अधिक
एलायंस एयर 13,094-20,444 से अधिक
अकासा एयर 13,712-15,578 से अधिक
स्पाइसजेट 30,971-78,015 से अधिक
एयर इंडिया 78,001 से अधिक

(नोट-आंकड़े टिकट बुकिंग एप के मुताबिक)

दिल्ली से प्रयागराज की उड़ानें, महाकुंभ समाप्त होने के बाद
एयरलाइन किराया
अकासा एयर 4,059 से अधिक
इंडिगो 4,059-9,888 से अधिक
स्पाइसजेट 4,121-13,842 से अधिक
एयर इंडिया 4,201-24,906 से अधिक
एलायंस एयर 5,114-5,639 से अधिक

(नोट-आंकड़े टिकट बुकिंग एप के मुताबिक)

दिल्ली से लंदन की उड़ानें
एयरलाइन   किराया
ओमान एयर 24,781 से अधिक
एयर अस्ताना 27,747 से अधिक
अमीरात एयरलाइंस 31,298 से अधिक
कतर एयरवेज 39,337 से अधिक
इंडिगो 39,955 से अधिक

(नोट-आंकड़े टिकट बुकिंग एप के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed