फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   journalist sandeep chaudhary will get ticket from aam aadmi party

आम आदमी नहीं यहां से ‘खास’ लोगों ने मांगे टिकट

Thu, 20 Feb 2014 09:19 AM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Feb 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
journalist sandeep chaudhary  will get ticket from aam aadmi party
आम आदमी पार्टी बेशक आम लोगों की पार्टी होने का दावा करती हो लेकिन पार्टी से लोकसभा का टिकट मांगने वाले अधिकांश लोग आम नहीं बल्कि खास हैं।
विज्ञापन


जिसमें ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमैन एवं दूसरी पार्टियों के बागी नेता हैं। अभी यहां से किसी प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘आप’ के राज्य सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को रोहतक में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली के बाद ही फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

टीवी पत्रकार संदीप चौधरी को मिलेगा टिकट!

journalist sandeep chaudhary  will get ticket from aam aadmi party

‘आप’ द्वारा दिल्ली में लोकसभा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद फरीदाबाद के प्रत्याशी बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

यहां से टीवी पत्रकार संदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों से चली लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से पलवल-फरीदाबाद जिले के तकरीबन 92 लोगों ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए आवेदन किया है, इनमें से 82 लोगों का पार्टी हाईकमान द्वारा साक्षात्कार लिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू देने वालों में ज्यादातर हैं 'खास'

journalist sandeep chaudhary  will get ticket from aam aadmi party

फरीदाबाद के पार्टी जिला संयोजक आभास चंदीला के मुताबिक, जिन लोगों ने आवेदन किया है उनमें बिजनेसमैन पुरुषोतम डागर, कर्नल वीके गौड़, कर्नल महेंद्र बीसला, कर्नल गोपाल सिंह, रिटायर्ड आईएएस एचएस राणा, इंजीनियर हितेश धारीवाल, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह तेवतिया हैं।

साथ ही यूनियन नेता सुरेंद्र लाल, अरुण शर्मा, पलवल से ट्रांसपोर्टर शिव कुमार, कुलदीप कौशिक, एबल चैरिटेबल अस्पताल के संचालक पीके खुल्लर, कैलाशचंद, अनिल कुमार, असलम एवं जमशीद आदि शामिल हैं।

इनमें अधिकांश की पहचान खास लोगों में होती है। दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए सात लोगों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

आप के थिंक टैंक करेंगे फैसला

journalist sandeep chaudhary  will get ticket from aam aadmi party

‘आप’ के राज्य सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि रोहतक में पार्टी की रैली के बाद ही पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।

उम्मीद है कि आगामी 26 फरवरी तक फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के थिंक टैंक कहे जाने वाले योगेंद्र यादव के नेतृत्व में एक सर्च कमेटी अपने स्तर से उम्मीदवारों का परीक्षण करती है। अंतिम फैसला सर्च कमेटी की सलाह पर ही लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed