फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalist dies in Delhi in suspicious condition

दिल्ली में पत्रकार की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 18 Aug 2020 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Journalist dies in Delhi in suspicious condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

पालम इलाके में सोमवार शाम एक पत्रकार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मकान मालिक ने यह देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। हालांकि उसके परिचितों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक विधान सभा चुनाव के बाद से पत्रकार को धमकी मिल रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त शिवान बंसल (48) के रूप में हुई है। वह पालम के पूरन नगर में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह स्वतंत्र पत्रकारिता करता था और एक समाचार पत्र से जुड़ा हुआ था। सोमवार शाम मकान मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खुला देखा और उससे मिलने के लिए गया। 
विज्ञापन


लेकिन कमरे के अंदर शिवान का शव चादर के फंदे से पंखे से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत घटना की जानकारी उसके चचेरे भाई और पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि शिवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस शिवान के परिचितों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों और अन्य बातों की जानकारी ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed