{"_id":"57d29f934f1c1bbc613172f0","slug":"joint-commissioner-to-the-problem-of-removing-people-from-the-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर हटाने की समस्या को लेकर संयुक्त आयुक्त से मिले लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर हटाने की समस्या को लेकर संयुक्त आयुक्त से मिले लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी क्षेत्रों में लगे मोबाइल टॉवरों को हटाने की मांग को लेकर जवाहर कॉलोनी और संजय कॉलोनी के लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और संयुक्त आयुक्त से मिलकर टॉवरों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह, हरदीप सिंह, रंजीत सिंह, प्रवीन आदि का कहना है कि पुरानी डाकखाना गली में शेर सिंह भाटिया के घर के ऊपर मोबाइल कंपनी ने टॉवर लगा रखा है।
विज्ञापन
जिससे क्षेत्रवासियों को शारीरिक, मानसिक व स्वास्थ्य की हानि हो रही है। उसी के पास ही एक स्कूल है जिसमें 400 बच्चे पढ़ते हैं। उनके स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इस क्षेत्र में रेडिएशन की जांच कराई गई जिसमें यह क्षेत्र खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। उधर संजय कॉलोनी गली नंबर-50 में लगे मोबाइल टॉवर के विरोध में हेमराज, संजीव, सोनू, मनीष भारद्वाज आदि का कहना है कि पिछले 4 साल से वह टॉवर हटाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जबकि मोबाइल रेडिएशन से कई लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। उनका कहना है कि यदि टॉवर नहीं हटवाए गए तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।