फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNUSU elections: ABVP demonstrates strength, takes out rally

जेएनयूएसयू चुनाव : एबीवीपी ने किया शक्ति प्रदर्शन, निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव समिति आज दोपहर दो बजे नामांकन की अंतिम सूची करेगी जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठनों का प्रचार जोरों पर है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संभावित प्रत्याशियों के साथ पूरे परिसर में शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली निकाली। रैली में काफी संख्या में छात्र शामिल हुए और राष्ट्र प्रथम के नारे लगाएं।
इस बार एबीवीपी की ओर से अनुज डमारा, अनुपमा गढ़वाल, अरुण श्रीवास्तव, कनिष्क गौड़, कृष्णकांत द्विवेदी, प्रवीण पीयूष, महेंद्र मीणा, मनीषा डाबला, मनीष चौधरी, तान्या कुमारी, राजेश्वर कांत दुबे और विकास पटेल संभावित प्रत्याशी हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के हॉस्टल, कक्षाओं, मेस में जाकर भी छात्रों से संवाद स्थापित कर रहे है। परिषद द्वारा छात्रों को पिछले वर्षों में किए रचनात्मक, आंदोलनात्मक और छात्रहित आधारित कार्यों से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी जेएनयू चुनाव केंद्रीय संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि रैली से यह दर्शाती है कि एबीवीपी जेएनयू में छात्रों के बीच सबसे सशक्त और जनसमर्थित संगठन बन चुका है। हम सत्ता नहीं बल्कि सेवा की भावना से चुनाव मैदान में हैं। परिषद का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान और एक जवाबदेह और रचनात्मक छात्रसंघ की स्थापना करना है। इस वर्ष जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के साथ-साथ 42 काउंसलर पदों के लिए और आंतरिक शिकायत समिति के लिए भी मतदान होगा। बुधवार को नामांकन की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed