{"_id":"5bd8d40abdec22695f5f31c7","slug":"jnusu-alleges-last-5-days-no-water-supply-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में पांच दिन से पानी के लिए त्राहिमाम, छात्र संघ आज करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में पांच दिन से पानी के लिए त्राहिमाम, छात्र संघ आज करेगा प्रदर्शन
भाषा/नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और प्रशासन ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। छात्र संघ बुधवार को मध्य दिल्ली में झंडेवाला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि जेएनयू में पानी को लेकर त्राहिमाम है। पिछले पांच दिनों से जल बोर्ड ने जेएनयू को पानी की कोई आपूर्ति नहीं की है। जेएनयू को पहले 24 यूनिट पानी मिलता था लेकिन अब या तो पांच यूनिट मिलता है या कुछ भी नहीं मिलता। वहीं, विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि पानी का कोई संकट नहीं है और विश्वविद्यालय को नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन