फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students' Union raises questions regarding the security of science schools

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ ने विज्ञान स्कूलों की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
- शोधार्थियों से देर रात तक लैब में काम कराने, सुरक्षा उपकरणों की कमी सहित कई आरोप लगाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विज्ञान स्कूलों में शोधार्थियों की कार्य परिस्थितियों और सुरक्षा को लेकर जेएनयू छात्र संघ ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में छात्र संघ ने कुलगुरु, डीन और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें विज्ञान स्कूलों की लैब में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराने और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों की जांच की मांग की है।

छात्र संघ का आरोप है कि विज्ञान स्कूलों में शोधार्थियों और पर्यवेक्षकों के बीच गतिरोध देखने को मिल रहा है। छात्रों को कथित तौर पर डराने-धमकाने और नैतिक निगरानी किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। छात्रसंघ ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्र संघ के अनुसार कुछ शोधार्थियों को अनावश्यक रूप से रात 12 बजे तक लैब में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पत्र में लैब में लंबे समय तक बैठने वाले शोधार्थियों के लिए स्टूल की जगह आरामदायक कुर्सियां उपलब्ध कराने की मांग की गई है। छात्र संघ ने लैब में सुरक्षा उपकरणों की कथित कमी पर भी सवाल उठाए हैं। छात्र संघ ने प्रशासन से विज्ञान प्रयोगशालाओं का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और लैब को स्वास्थ्य जोखिम से मुक्त सुरक्षित स्थान बनाने की मांग की है। साथ ही लैब में काम करने के घंटों को यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed