{"_id":"6a70bfcbd15476f47f0a2a15","slug":"jnu-students-union-office-bearer-accuses-police-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148943-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी का पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी का पुलिस पर आरोप
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ की संयुक्त सचिव दानिश अली ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल छात्रों को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो जारी कर दानिश ने दावा किया कि पुलिस उनके गांव पहुंचकर परिवार और स्थानीय लोगों से उनके बारे में पूछताछ कर रही है। उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा है।
वह बालिग हैं। जेएनयू में शोध छात्रा हैं। अगर किसी प्रकार की पूछताछ करनी है तो पुलिस सीधे उनके हॉस्टल आकर उनसे बात कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल लोगों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राएं डरने वाले नहीं हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात उठाते रहेंगे। ब्यूरो