फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu students on hunger strike in support of rohith vemula

रोहित को न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे JNU के छात्र

Sun, 24 Jan 2016 07:26 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
jnu students on hunger strike in support of rohith vemula

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला की मौत पर दोषियों को सजा दिलाने के लिए जेएनयू में छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शनिवार देर रात से भूख हड़ताल पर बैठ तीन छात्रों में जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष वी.लेनिन कुमार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद में विरोध पर बैठे छात्रों को उठाए जाने के बाद जेएनयू के समक्ष छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस भूख हड़ताल में जेएनयू के अन्य छात्रों से भी शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन


वी. लेनिन कुमार ने बताया कि उनके साथ दो और छात्र शुचिश्री और शुभांशू बैठे हैं। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में विरोध कर रहे छात्रों को उठाए जाने के बाद हम रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंडारू दत्तात्रेय की तुरंत हो गिरफ्तारी

jnu students on hunger strike in support of rohith vemula

साथ ही जेएनयू के छात्रों से अपील की है कि वह भी रोहित को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने तक इसमें शामिल हो। तीनों छात्र जेएनयू के प्रशासनिक खंड के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

छात्रों का कहना है कि केंद्र सरकार रोहित वेमुला मौत मामले में अभी तक लोगों को मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है। सरकार से मांग है कि इस मामले में एससी-एसटी एक्ट मामले में बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ दर्ज मामले में उनकी तुरंत गिरफ्तारी हो।

हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को तुरंत हटाया जाए। रोहित के परिवार को मुआवजा मिले। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर भी कार्रवाई की जाए। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed