फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu students coming for december semester exams all 8000 students

जेएनयू कैंपस छात्रों से हुआ गुलजार, दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा देने पहुंच रहे सभी आठ हजार छात्र

Wed, 05 Feb 2020 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Feb 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
jnu students coming for december semester exams all 8000 students

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू ) कैंपस फिर छात्रों से गुलजार हो गया है। इन दिनों कक्षाओं, लैब, ढाबे से लेकर लाइब्रेरी व हॉस्टल में छात्रों के हाथों में किताबें ही दिखती हैं। छात्रों का पूरा ध्यान इन दिनों पढ़ाई पर है।

विज्ञापन


करीब सभी आठ हजार छात्रों ने विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा 14 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से विंटर सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू होने की उम्मीद है। हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के कारण जेएनयू कैंपस में अक्तूबर से जनवरी तक चले विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने कक्षाओं में ताले लगा दिए थे।
विज्ञापन


जेएनयू शिक्षक संघ के सचिव प्रो. सुरजीत मजूमदार ने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर तक छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया था। इसी के चलते उनकी पढ़ाई का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ की मांग पर शिक्षक पिछले दस दिनों से अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे थे ताकि पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसे पूरा किया जा सके। इसके मद्देनजर अतिरिक्त कक्षाओं के साथ परीक्षा भी चल रही है। हमारी कोशिश है कि 14 फरवरी तक दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा पूरी हो जाए। इसके बाद विंटर सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएं।

जेएनयू शिक्षक संघ ने शिक्षा में एफडीआई के फैसले पर जताया विरोध

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने केंद्रीय बजट 2020 में शिक्षा में एफडीआई का विरोध किया है। शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। आम छात्रों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। मध्यम व वंचित वर्गों के छात्रों की पहुंच से उच्च शिक्षा दूर हो जाएगी।

जेएनयू शिक्षक संघ के सचिव प्रो. सुरजीत मजूमदार ने कहा कि सरकार ने बजट में अब शिक्षा में एफडीआई की घोषणा कर दी है। इसी डर के चलते जेएनयू के छात्र हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे।

शिक्षक संघ एफडीआई के बहाने शिक्षा के निजीकरण के फैसले का विरोध करता है। इस फैसले से एक बड़ी आबादी उच्च शिक्षा से दूर हो जाएगी क्योंकि शिक्षा का निजीकरण होने से वे महंगी फीस नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed