फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu students campaigning for and against narendra modi in varansi

मोदी पर आमने-सामने आए जेएनयू के छात्र

Wed, 30 Apr 2014 08:37 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
jnu students campaigning for and against narendra modi in varansi

बनारस से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थक और विरोधी अब आमने सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थक बनारस में मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं वहीं दूसरी ओर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ के साथ आइसा कार्यकर्ताओं ने भी बनारस में मोदी का विरोध शुरू कर दिया है।

लेकिन इसी यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक गुट ने मोदी के समर्थन में प्रचार शुरू किया है।

मोदी के लिए बनाया स्पेशल फेसबुक पेज

jnu students campaigning for and against narendra modi in varansi

जेएनयू के छात्र वाराणसी की गलियों में मोदी के प्रचार से लेकर विरोध में जुटे हैं। जेएनयू छात्रसंघ के साथ आइसा जहां विरोध में नारे लगा रहा है तो जेएनयू के पूर्व व वर्तमान छात्रों का एक ग्रुप जेएनयूआईटीईएस के नाम से मोदी के नाम पर मतदान करने की गुहार लगाने जा रहा है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व व वर्तमान छात्र व शिक्षकों के दल ने जेएनयूआईटीईएस के नाम से एक फेसबुक एकाउंट बनाया है, जहां वे मोदी के लिए मतदान की अपील कर रहे हैं।

फेसबुक पेज के जरिए लगातार प्रचार करने के बाद अब सदस्य वाराणसी में प्रचार शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो इसलिए कर रहे हैं मोदी का समर्थन

jnu students campaigning for and against narendra modi in varansi

एक मई से वाराणसी की गलियों में जेएनयू के छात्र व शिक्षक एक ही मुद्दे पर आमने-सामने होंगे, हालांकि जहां एक ओर प्रचार तो दूसरी ओर विरोध के स्वर सुनाई देंगे।
 
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व संगठन के सदस्य संदीप महापात्रा के मुताबिक, मोदी का समर्थन करना विकास के रास्ते का समर्थन करना है। साथ ही उनके इस कदम से लोगों का यह भ्रम भी टूटेगा कि जेएनयू वामपंथ में जकड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जागरूक छात्र और मतदाता होने के साथ-साथ उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को साथ जोड़ें और नरेंद्र मोदी की सकारात्मकता को उनके सामने लाएं। जेएनयू के पूर्व छात्रों समेत फैकल्टी के कई सदस्य इस संबंध में वाराणसी कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed