फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student complaint against Omar Khalid, had the support of terrorist Burhan

जेएनयू छात्र उमर खालिद की गिरफ्तरी की मांग, आतंकी बुरहान का किया था समर्थन

Tue, 12 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
JNU student complaint against Omar Khalid, had the support of terrorist Burhan
Umar Khalid pays tribute to Burhan on his Facebook Post - फोटो : facebook

भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक शिवम छाबड़ा व युवा नेता परीक्षित डागर ने जेएनयू छात्र और देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद के खिलाफ दक्षिण जिला डीसीपी ऑफिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने उमर खालिद द्वारा सोशल मीडिया में देश विरोधी टिप्पणी व आतंकवाद समर्थित पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। दक्षिण जिला डीसीपी कार्यालय में भाजपा नेताओं की शिकायत प्राप्त कर ली गई है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि उमर खालिद देश विरोधी टिप्पणी कर युवाओं के मन मस्तिष्क को दूषित करने का प्रयास कर रहा है। 

'युवाओं को बरगलाने के चलते हो कड़ी कार्रवाई'

JNU student complaint against Omar Khalid, had the support of terrorist Burhan
umar khalid

खालिद आतंकवादी बुरहान वानी की वकालत करता है और देश के वीर सैनिकों को गाली देता है। 

भारतीय सेना और अन्य सैन्य बलों के साथ ही देश विरोधी बयान को लेकर उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस आजादी की खालिद बात करता है उस आजादी के लिए देश के सैनिक अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को बरगलाने के इस कृत्य पर पुलिस को तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed