{"_id":"5c3e017bbdec2273952165df","slug":"jnu-sedition-case-hearing-on-chargesheet-january-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू देशविरोधी नारेबाजी केस: कन्हैया मामले में चार्जशीट पर 19 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू देशविरोधी नारेबाजी केस: कन्हैया मामले में चार्जशीट पर 19 को सुनवाई
Tue, 15 Jan 2019 09:21 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र पर सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए टल गई है। दरअसल, जज के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब तीन साल की जांच के बाद जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित दस आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह व अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया है।
आरोपपत्र पर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट के सीएमएम दीपक सेहरावत के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण अब सुनवाई 19 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
मामले में कन्हैया, उमर व अनिर्बान जमानत पर हैं। आरोपपत्र में सात कश्मीरी छात्रों मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, आकिब हुसैन, रईस रसूल, बशारत अली, उमर गुल, खालिद बशीर भट्ट को भी नामजद किया गया है।
यह मामला संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी, 2016 की रात आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी से जुड़ा है।