{"_id":"ea40dbd87d02dd8e35fce38a1e170cf3","slug":"jnu-protest-against-rahul-and-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU में राहुल और मोदी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU में राहुल और मोदी का विरोध
नई दिल्ली, अमर उजाला
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहां प्रत्याशी मतदाताओं से वादों के बीच वोट मांगते दिखे वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाल झंडे से जुड़े छात्र संगठन वोट नहीं देने की अपील छात्रों से कर रहे थे।
विज्ञापन
संगठन विश्वविद्यालय परिसर में डोर-टू-डोर, सेमिनार, सोशल मीडिया, पर्चे और पोस्टरों के माध्यम से छात्रों को अपना कीमती वोट कांग्रेस और भाजपा को नहीं देने का आग्रह करते दिखे।
विज्ञापन
छात्रसंघ समेत कैंपस के संगठनों से जुड़े छात्र राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष अकबर चौधरी के मुताबिक, हर पांच साल के बाद मतदाताओं के पास कांग्रेस और बीजेपी ही विकल्प क्यों होती है।
विज्ञापन
नई पार्टियों समेत निर्दलीय को भी मौका मिलना चाहिए। हालांकि इन्हीं के बीच कुछ छात्रों समेत शिक्षकों का एक दल जेएनयू के पूर्व शिक्षक और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से ‘आप’ प्रत्याशी प्रोफेसर आनंद कुमार के पक्ष में वोट मांग रहा है।