फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU professor's 16 year maid raped in moving car

चप्पल ठीक कराने जेएनयू से बाहर निकली नाबालिग से कार में रेप

Wed, 20 Jan 2016 11:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
JNU professor's 16 year maid raped in moving car

वसंतकुंज इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी युवक उसे मुनिरका में एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी के साथ उसके तीन दोस्त और थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं और युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म ने नहीं किया।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि मुख्य आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सुबह वो चप्पल ठीक करवाने जेएनयू से बाहर गई थी

JNU professor's 16 year maid raped in moving car

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी सिया(बदला हुआ नाम) जेएनयू में एक प्रोफेसर के यहां काम करती है। सोमवार शाम करीब चार बजे उसकी तबीयत खराब हुई तो प्रोफेसर उसे पास में स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए।


यहां पता लगा कि सिया के साथ दुष्कर्म हुआ है। सिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार सुबह चप्पल ठीक करवाने जेएनयू से बाहर गई थी।

जेएनयू के बाहर उसका एक जानकार युवक मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया

JNU professor's 16 year maid raped in moving car

ये युवक उसे अपनी एसेंट कार से मुनिरका में स्थित एक मकान में ले गया। यहां पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय उसके तीन और दोस्त मकान में मौजूद थे।


बाद में आरोपी ने सिया को स्कूटी से जेएनयू कैंपस में छोड़ दिया। सिया ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आरोपी युवक ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

पुलिस गैंगरेप होने के एंगल से भी जांच कर रही है। आरोपी युवक सीपीडब्ल्यूडी के कर्मचारी का बेटा है। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विधवा ने लगाया दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप

JNU professor's 16 year maid raped in moving car

वसंतकुंज इलाके में एक विधवा ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके साथ चलते टेंपो में गैंगरेप किया गया। वसंतकुंज पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है।

फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि वह सोमवार शाम को सोम मार्केट में दुकान देखने गई थी। तभी उसका एक जानकार युवक मिल गया।

इस युवक ने उसे टेंपो में खींच लिया। इन लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed