JNU : कुलपति को धमकी देकर पूर्व उपाध्यक्ष ने की आत्मदाह की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में यूजीसी नोटिफिकेशन 2016 रद्द करने की मांग पर पिछले 20 दिनों से ऐड ब्लॉक पर बैठे छात्रों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। मंगलवार को छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष व रिसर्च स्कॉलर अनुभूति बोरा ने अपनी मांग मनवाने के लिए कुलपति को धमकी देकर आत्मदाह की कोशिश की।
हालांकि जेएनयू प्रशासन ने समय पर सिक्योरिटी की मदद से छात्रा को रोक लिया। लेकिन जेएनयू कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जेएनयू कैंपस में छात्रसंघ समेत लेफ्ट छात्र संगठनों के नेता, कार्यकर्ता और जेएनयू शिक्षक यूनियन डीयू में प्रदर्शन करने में व्यस्त थे।
इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में से अनुभूति बोरा ऐड ब्लॉक की सीढ़ियों पर पहुंचीं। हाथ में बोतल लेकर बोलीं कि कुलपति को एक घंटा का समय देती हूं कि वे मेरी बात सुनने यहां पहुंचें। यदि कुलपति नहीं पहुंचे तो फिर मैं आत्मदाह कर लूंगी।
आत्मदाह की धमकी की बात सुनते ही सिक्योरिटी ने छात्रा को पकड़ लिया
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से यूजीसी नोटिफिकेशन रद्द करवाने की मांग को लेकर आत्मदाह की धमकी की बात सुनते ही सिक्योरिटी ने छात्रा को पकड़ लिया।
इसी बीच जेएनयू प्रबंधन भी ऐड ब्लॉक पहुंचा और छात्रा को कुलपति के पास बातचीत के लिए ले गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति प्रो. कुमार का घेराव करते हुए यूजीसी नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग करते रहे।
उधर, प्रशासन ने छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सर्विस के लिए फोन कर दिया था। कैंपस में देर रात तक पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया।
अब अपनी मांग मनवाने के लिए आत्मदाह की धमकी देना बिल्कुल गलत है
बात मनवाने के लिए आत्महत्या की कोशिश गलत
छात्रसंघ व आइसा की पूर्व पदाधिकारी अनुभूति ने मांग मनवाने के लिए अनुचित तरीका अपनाया। 20 दिनों से ऐड ब्लॉक पर कब्जा करते हुए कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों को काम करने से रोक रखा है और अब अपनी मांग मनवाने के लिए आत्मदाह की धमकी देना बिल्कुल गलत है।
- सौरभ शर्मा, संयुक्त सचिव, जेएनयू छात्रसंघ