फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU fee hike high level committee recommends revision in hostel fee service charge

जेएनयू ने फिर संशोधित की हॉस्टल फीस, अब सामाान्य श्रेणी विद्यार्थियों को सर्विस चार्ज में 50 % छूट

Wed, 27 Nov 2019 05:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Nov 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
JNU fee hike high level committee recommends revision in hostel fee service charge
फाइल फोटो - फोटो : जी पाल

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय कमेटी ने सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए सर्विस चार्ज पचास फीसदी कम करने का सुझाव दिया है जबकि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वाले छात्रों के लिए 75 फीसदी तक कम करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


कमेटी के सुझावों को विश्वविद्यालय की एग्जिक्यूटिव कमेटी ने मंजूर कर लिया है और इसे जनवरी से लागू किया जाएगा। उधर, छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के संशोधित फीस के फैसले को नकार दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार की ओर से संशोधित हॉस्टल फीस मैनुअल को जारी किया गया है। प्रो. कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय समिति की सिफारिशों पर तैयार संशोधित हॉस्टल मैनुअल को एग्जिक्यूटिव काउंसिल ने पास कर दिया है। इस संशोधित हॉस्टल मैनुअल के मुताबिक, सबसे अधिक लाभ बीपीएल परिवारों के छात्रों को होगा क्योंकि उन्हें सर्विस चार्ज में 75 फीसदी छूट दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए यूटिलिटी और सर्विस चार्ज दो हजार से कमकर पांच सौ और सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये किया गया है। इसमें मैस सिक्योरिटी सभी के लिए साढ़े पांच हजार रुपये रहेगी।

सिंगल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले सामान्य छात्रों को तीन सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को डेढ़ सौ रुपये देने होंगे। वहीं डबल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले सामान्य छात्रों को छह  सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को तीन सौ रुपये देने होंगे। 

छात्रसंघ ने संशोधित ड्रॉफ्ट को नकारा
छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष ने हॉस्टल मैनुअल को पूरी तरह से वापस करने की मांग की है। उसके बाद प्रशासन की कमेटी में छात्रसंघ भी शामिल होगा और फिर नया हॉस्टल मैनुअल तैयार किया जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कमेटी बनाकर फिर अपनी मर्जी से संशोधित हॉस्टल मैनुअल बनाया और एग्जिक्यूटिव काउंसिल में पास भी कर दिया गया। ऐसे में छात्रों की राय कहां शामिल है। हम इस संशोधित हॉस्टल मैैनुअल को खारिज करते हैं। जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती यह विरोध और आंदोलन जारी रहेगा। 

कनाट प्लेस में आज मानव श्रृंखला से राष्ट्रीय विरोध होगा दर्ज
जेएनयू छात्रसंघ बुधवार को कनाट प्लेस में मानव श्रृंख्ला बनाकर राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाएगा। छात्रसंघ की ओर से देश के सभी संस्थानों के छात्रों को विरोध दिवस में शामिल होने का आग्रह किया है।


देशभर में जेएनयू के पूर्व छात्र भी अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। विरोध में सस्ती शिक्षा मुहैया करवाने की मांग रखी जाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में जामिया, डीयू, अंबेडकर, इलाहाबाद, बीएचयू, एएमयू समेत कई विश्वविद्यालयों के छात्र भी भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed