फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU extends application deadline for PG admissions

Delhi NCR News: जेएनयू में पीजी दाखिला आवेदन की तारीख बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी), पीजी डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में दाखिले को लेकर आवेदन की तारीख दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 जून तक ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in लिंक पर आवेदन कर सकेंगे।


हालांकि, जो उम्मीदवार दाखिले के लिए पहले से आवेदन कर चुके हैं उन्हें आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका सिर्फ एक बार दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 17 जून रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सुधार कर सकेंगे। उसके बाद किसी भी संशोधन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जेएनयू ने अलग-अलग भाषाओं में एमए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी और एमटेक प्रोग्राम में दाखिले को लेकर आवेदन मांगे हैं। इसमें एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए करीब 800 सीट विभिन्न स्कूलों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed