फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jivandan hospital License Canceled after Woman died during delivery in noida

जीवनदान अस्पताल का लाइसेंस रद्द, डिलीवरी के दौरान महिला की हुई थी मौत

Thu, 28 Jun 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 28 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
jivandan hospital License Canceled after Woman died during delivery in noida
jeevandan hospital

सेक्टर-31 स्थित जीवनदान अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को दोषी करार देते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पताल के पास हड्डी विभाग शुरू करने का लाइसेंस था। लेकिन वहां डिलीवरी कराई जा रही थी। जांच में अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया है। विभाग का कहना है कि अस्पताल की तरफ से जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं किया गया।

विज्ञापन


जीवनदान अस्पताल में जून के प्रथम सप्ताह में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान परिजनों ने काफी हंगामा किया था। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि जांच में अस्पताल प्रबंधन की गलती सामने आई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के नाम से अस्पताल का पंजीकरण किया गया था। लेकिन वहां डिलीवरी कराई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर होने के बावजूद इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं। इसके साथ ही महिला की मौत के मामले में जीवनदान अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग में बुलाया गया था। लेकिन अस्पताल की टीम बहुत बाद में आई है। इसलिए अस्पताल का लाइसेंस कैंसल कर नोटिस भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed