{"_id":"6ae9eb442cb35bb8cc036910","slug":"delhi-bhuj-express-will-remain-cancelled-for-four-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161929-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-भुज एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-भुज एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी
विज्ञापन
जोधपुर मंडल में पटरियों के दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में रेल पटरियों के दोहरीकरण कार्य के चलते दिसंबर में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सतलाना, डूडिया और डूंडारा रेलवे स्टेशनों पर कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द और परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19403 भुज-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 17 से 20 दिसंबर तक तथा वापसी में ट्रेन संख्या 19404 दिल्ली जंक्शन-भुज एक्सप्रेस 18 से 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी। दोनों ट्रेनों के चार-चार फेरे निरस्त किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 19 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग लूनी, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर और मेहसाणा होकर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को 22 नवंबर को जोधपुर-लूनी के बीच 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है।