{"_id":"6ae9e2695f851f32f6074d5a","slug":"risk-of-blood-clots-in-young-people-due-to-hours-spent-on-gaming-and-ott-platforms-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161962-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घंटों गेमिंग और ओटीटी से युवाओं की नसों में थक्के का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घंटों गेमिंग और ओटीटी से युवाओं की नसों में थक्के का खतरा
विज्ञापन
-लगातार कई घंटे बैठे रहने से धीमा पड़ता है खून का बहाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हालांकि, घंटों तक बिना हिले-डुले बैठे रहने की यह आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे पैरों की नसों में खून का थक्का जमने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) कहते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से पैरों की मांसपेशियां सक्रिय नहीं रहतीं। इससे पैरों में खून का बहाव धीमा हो जाता है और नसों में थक्का जमने की आशंका बढ़ जाती है। वैस्कुलर विशेषज्ञ तपिश साहू ने बताया कि लगातार चार से छह घंटे तक गेमिंग या फिल्में देखने के दौरान शरीर में हलचल नहीं होती। इससे पैरों की नसों पर असर पड़ सकता है। मोटापा, धूम्रपान या खून जमने से जुड़ी आनुवंशिक समस्या वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वर्ष 2024 में प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि सबसे अधिक समय तक बैठे रहने वालों में खून का थक्का जमने का खतरा 24 फीसदी अधिक था। शोध में यह भी सामने आया कि रोजाना बैठने के समय में हर एक घंटे की बढ़ोतरी के साथ यह खतरा करीब दो फीसदी बढ़ सकता है।
डीप वेन थ्रोम्बोसिस के लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार, एक पैर में अचानक सूजन आना, दर्द होना या पैर छूने पर अधिक दर्द महसूस होना डीवीटी के लक्षण हो सकते हैं। यदि खून का थक्का टूटकर फेफड़ों तक पहुंच जाए तो सांस फूलने की समस्या हो सकती है। सीने में दर्द और खांसी के साथ खून आना भी गंभीर परेशानी के संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
विज्ञापन
बचाव के लिए डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के सामने लगातार कई घंटे तक न बैठें। बीच-बीच में उठकर टहलें और पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय रखें। रोजाना व्यायाम करें और पर्याप्त पानी पिएं। युवाओं और बच्चों को भी गेमिंग और ओटीटी देखने के बीच शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालना चाहिए।