फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jhootha Kahin Ka: BJP will make film on Delhi CM Arvind Kejriwal, will show 4200 shows in a month

Jhootha Kahin Ka: केजरीवाल पर फिल्म बनाएगी भाजपा, झूठा कहीं का नाम से चलेगा कैंपेन, एक महीने में होंगे 4200 शो

Fri, 05 May 2023 04:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 May 2023 04:50 PM IST
सार

Jhootha Kahin Ka: 'झूठा कहीं का' के नाम से 6 मई से एक कैंपेन की शुरुआत होगी। यह फिल्म पूरे एक महीने तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जनता को दिखाई जाएगी। इस बीच इस फ़िल्म के 4200 शो आयोजित किए जाएंगे...

विज्ञापन
Jhootha Kahin Ka: BJP will make film on Delhi CM Arvind Kejriwal, will show 4200 shows in a month
Jhootha Kahin Ka: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अब अरविंद केजरीवाल पर बनी 27 मिनट की एक विशेष फिल्म जनता के बीच दिखाएगी। पार्टी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत से लेकर अब तक जितने भी झूठे वादे जनता से किए हैं, उन सब को इसमें समाहित कर लोगों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

'झूठा कहीं का' के नाम से 6 मई से एक कैंपेन की शुरुआत होगी। यह फिल्म पूरे एक महीने तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जनता को दिखाई जाएगी। इस बीच इस फ़िल्म के 4200 शो आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का दावा है कि वह इसके जरिए अरविंद केजरीवाल के तथाकथित 'शीश महल' की सच्चाई जनता को बताएगी।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह बिना किसी सार्वजनिक घोषणा किये और बिना कोई टेंडर जारी किये अपने लिये 'राजमहल जैसा' बंगला बनाया है, उससे पूरे देश के लोगों के साथ-साथ मीडिया के लोग भी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस छलावे से लोगों में भारी दुख, निराशा और दिल्ली सरकार के प्रति नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता गत आठ साल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ एवं राजनीतिक यूटर्न को देख-देख कर स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि चूंकि 10 करोड़ की राशि होने पर टेंडर जारी करना अनिवार्य हो जाता, केजरीवाल ने जानबूझकर हर कार्य को 10 करोड़ से कम का रखा। लेकिन कुल लागत 45 करोड़ होने के कारण उनके गलत इरादों से पर्दा हट गया और असलियत सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed