{"_id":"5df4249c8ebc3e87e0219b56","slug":"jewels-robbed-in-the-running-train-from-the-daughter-of-the-secretary-of-drdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ सचिव की बेटी से चलती ट्रेन में लूटे 10 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीओ सचिव की बेटी से चलती ट्रेन में लूटे 10 लाख के जेवर
Sat, 14 Dec 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बदमाशों ने चलती ट्रेन में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सचिव सथीश रेड्डी की बेटी के साथ लूटपाट को अंजाम दिया और बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब दस लाख के जेवरात थे।
विज्ञापन
वारदात निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने के दौरान हुई। पीड़िता ग्वालियर से केरल एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रही थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर चार घंटे बाद ही एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके फरार सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डीआरडीओ के सचिव सथीश रेड्डी की बेटी स्निग्धा (25) बृहस्पतिवार को ग्वालियर से केरल एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रही थी। शाम करीब चार बजे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही दो बदमाश बोगी में घुस गए और पीड़िता का बैग लूटकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
स्निग्धा ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से छलांग लगाकर झाड़ियों में छिप गए थे, जहां की उसने अपने मोबाइल से फोटो खींच ली और पुलिस को फोटो दिखाया। रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि फोटो से पुलिस को काफी मदद मिली और पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाश मथुरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़े थे। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर पवन नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए गए। पूछताछ में उसके सहयोगी की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पवन के खिलाफ लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।