3500 रुपये की यह ज्वेलरी सिखाएगी मनचलों को सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के पांच छात्रों ने मिलकर एक ज्वेलरी डिवाइस बनाई है, जिसे महिलाएं इमरजेंसी में सुरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
छात्रों ने इसका नाम सेफर रखा है, जिसे महिलाएं अपने नेकलेस में लगे रंगीन पत्थर के नीचे लगाकर इसका फायदा उठा सकती हैं। यह डिवाइस अगले माह से बाजार में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 3500 रुपये होगी।
दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के चार छात्र अविनाश बंसल, चिराग कपिल, आयुष बंका, मानिक मेहता और आईआईटी दिल्ली के पारस बत्रा ने मिलकर यह डिवाइस बनाई है।
छात्रों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ा है। सुरक्षा को लेकर कई डिवाइस बाजार में हैं। जब हमने सर्च किया तो यह बेहद भारी, समय लेने वाली और जेब पर भारी थीं। इसी को ध्यान में रखकर नई डिवाइस बनाने की सोची।
इमरजेंसी में यह डिवाइस करेगा मदद
मानिक मेहता के मुताबिक सेफर डिवाइस ज्वेलरी के साथ गले में पहन सकते हैं। यह एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आपके मोबाइल से लिंक होता है। जब आप किसी भी इमरजेंसी में होंगी तो आपको डिवाइस को दबाने की जरूरत होगी।
दबाते ही अलर्ट की सूचना पुलिस, पीसीआर और जिस गार्जियन का नंबर आपने फीड किया होगा, उसके पास चला जाएगा। यही नहीं, अगर आपके आसपास कोई ऐसा है जिसके पास यही मोबाइल एप्लीकेशन है उसके पास भी अलर्ट मैसेज जाएगा।
मनिक के मुताबिक इसमें लगे जीपीए डिवाइस से लोकेशन ट्रेस करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अगर आप मोबाइल यूजर्स नहीं है, फिर भी आप डिवाइस को लेकर चलना चाहती हैं तो भी इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए किसी इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है।