फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from businessman's house in broad daylight

Delhi NCR News: भाई के यहां गए थे खाने पर, लौटे तो घर साफ कर गए थे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
-गीता कॉलोनी इलाके की घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गीता कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े एक कारोबारी के घर से लाखों की चोरी हो गई। घटना के समय पीड़ित कारोबारी मोहम्मद फहीम अपने बड़े भाई के घर खाना खाने गए थे। बदमाशों ने घर से लाखों के गहने और नकदी ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।
मोहम्मद फहीम अपनी पत्नी और मां के साथ रानी गार्डन इलाके में रहते हैं। वह इलाके में बिरयानी का कारोबार करते हैं। गीता कॉलोनी थाने में दर्ज प्राथमिकी में मोहम्मद फहीम ने बताया कि उनकी 65 साल की मां रफीका की तबीयत खराब है। वह कुछ दिन से इबहास अस्पताल में भर्ती हैं। 16 जनवरी की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ इलाके में रहने वाले अपने भाई यामीन के घर खाना खाने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर के दरवाजे को लॉक कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि शाम 5.30 बजे वह घर पहुंचे। लॉक खोलने के बाद वह कमरे में पहुंचे। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी अलमारी से लाखों के गहने और 1.50 लाख रुपये गायब मिले। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस काे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस कारोबारी के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed