{"_id":"585c05764f1c1b6752e3a1d4","slug":"jewar-palwal-road-25-kilometers-long-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-पलवल मार्ग पर 25 किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-पलवल मार्ग पर 25 किलोमीटर लंबा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
जेवर-पलवल रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर-पलवल मार्ग पर मंगलवार रात दो बजे से लगा जाम बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 25 किमी तक पहुंच गया। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर इंटरचेंज, जेवर-खुर्जा और जेवर-झाजर मार्ग सहित जेवर कस्बे से देहात और अन्य कस्बों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर वाहन रास्ते में फंसे रहे।
विज्ञापन
जाम खुलवाने के लिए दिनभर ट्रैफिक पुलिस व कोतवाली पुलिस प्रयास करती रही, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। बताया गया है कि पहले की तरह ही सड़क पर अवैध वसूली के चलते जाम लगा। इस दौरान जेवर से पलवल और बुलंदशहर जाने वाले लोगों के अलावा कस्बावासियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रक चालकों के अनुसार बुधवार रात को कई विभागों की गाड़ियां झुप्पा और पीपली पर चालकों से अवैध वसूली कर रही थीं। इस दौरान जिन ट्रक चालकों से वसूली हो चुकी थी, उन्होंने रास्ते में मिलने वाले अन्य चालकों को यह सूचना दी। इसके बाद चालकों ने झुप्पा व पीपली गांव में वसूली के डर से ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि झुप्पा बॉर्डर पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली बृहस्पतिवार सुबह तक चलती रही। इस दौरान हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइन पलवल और जेवर की तरफ से जाने वाले वाहनों की लाइन यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर इंटरचेंज तक लग चुकी थी।
बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलने के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई। जेवर के सभी स्थानीय मार्गों सहित जेवर-खुर्जा मार्ग पर खुर्जा अंडरपास और जेवर-झाजर मार्ग पर साबौता गांव तक टृकों की लंबी लाइन लग गई। जिससे जेवर से लेकर हरियाणा के पलवल तक 25 किलोमीटर तक भयंकर जाम लगा गया।
बुधवार सुबह जेवर में जाम की सूचना मिली है। इसके बाद कई पुलिस टीमों को जाम खुलवाने के लिए भेजा गया। जो वाहन चालक रास्ते में वाहनों को लगाकर सो गए थे, उन्हें जगाकर वाहनों को आगे बढ़वाया गया, लेकिन रात को फिर से जाम लग गया। जाम को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।-सुबोध कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी, जेवर