JEE एडवांस के लिए 400 छात्रों ने ठोंकी दावेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन) के शनिवार को जारी नतीजों में शहर के 400 से ज्यादा होनहारों ने कटऑफ हासिल कर आईआईटी में दाखिले की दावेदारी पक्की कर ली है। शहर के अलग-अलग स्कूलों के इन छात्रों ने जेईई-मेन के स्कोर पर जेईई-एडवांस देने के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसकी परीक्षा अब 25 मई को होगी।
इसके आधार 16 आईआईटी की लगभग 10 हजार सीटों पर एडमिशन होगा। दरअसल, जेईई-मेन की कटऑफ (जनरल में) 32 फीसदी यानी 360 में 115 अंक रही है। ये पिछले साल से महज 2 अंक ज्यादा है। जेईई-मेन के रिजल्ट के बाद अब जेईई-एडवांस की आवेदन प्रक्रिया 4 मई से ऑनलाइन शुरू होगी जो 9 मई तक चलेगी।
जेईई-मेन के नतीजों में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के 35, रायन इंटरनेशनल के 13, कैंब्रिज स्कूल के 14, विश्व भारती स्कूल के 15, बाल भारती पब्लिक स्कूल के 10 और आर्मी स्कूल के 12 से ज्यादा छात्रों ने क्वालीफाई किया है। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों के सैकड़ों छात्र जेईई-एडवांस देंगे।
ये हैं 200 से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्र
मयंक मित्तल (एमिटी इंटरनेशनल, नोएडा) 279, सागर चंद्र (केंद्रीय विद्यालय, ग्रेटर नोएडा) 260, ध्रुव (विश्वभारती, नोएडा) 250, अक्षय गोयल 232, क्षितिज जौली (विश्व भारती, नोएडा) 226 और तन्मय (विश्व भारती, नोएडा) भी 226 अंक।
वहीं हितेश भड़ाना (रायन इंटरनेशनल, नोएडा) 225, सिद्धांत (रायन इंटरनेशनल, नोएडा) 219, रोहन गोयल (रायन इंटरनेशनल, ग्रेटर नोएडा) 213, देवांजन दास 205 और दिहीम अंसारी (कैंब्रिज, नोएडा) 204 अंक।
जबकि आशीष जोशी (कैंब्रिज, नोएडा) 202, सत्यम मोहला (केंद्रीय विद्यालय, नोएडा) 201 और नबीन भट्टाचार्य (एमिटी इंटरनेशनल, नोएडा) ने 200 अंक हासिल किए।
क्वालीफाई करने वाले छात्रों की लिस्ट
समर्थ सिंह 192, आकाश गुप्ता 192, पीयूष सिंह 188, दिव्यांश शर्मा 185, अनंत सिंह 182, गरिमन कोहली 179, अभिनव गुप्ता 177, तुषार गर्ग 171, विक्रम गौंसाई 168 और सौरव कुमार 167 अंक।
करण चौधरी 165, वरन्या प्रकाश 165, शिवम 162, आनंद सौरव 158, शुभम उपाध्याय 156, तरुण गर्ग 153, प्रणीत कौल 152 और करण सनौत्रा 144 अंक।
जसमिन कोहली 142, पी. प्रकाश 140, कार्तिकेय गुप्ता 131, मुकुंद 130, अखिल पुरी 130, नीरज कुमार झा 130, आदित्य सिंह 120, आयुष भंडारी 119, निलाद्री सान्याल ने 120 अंक जुटाए।
ये है जेईई एडवांस के लिए कटऑफ
इस साल सामान्य के लिए 115 अंक, जबकि पिछले साल यह 113 अंक थी। जबकि ओबीसी के लिए 74 अंक जबकि पिछले साल यह 70 अंक थी।
वहीं एससी के लिए 53 अंक, जबकि पिछले साल यह 50 अंक थी और एसटी के लिए 45अंक जबकि पिछले साल यह 47 अंक थी।
कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं मयंक
सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मयंक मित्तल ने जेईई-मेन में 279 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही वे नोएडा व ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में अव्वल रहे हैं।
आईआईटी दिल्ली या मुंबई से कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई करना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश आगे चलकर रिसर्च में जाने की है। सेक्टर-31 में रहने वाले मयंक के पिता बिजनेस करते हैं। उनकी मां रितू मित्तल मैथ टीचर हैं।
मयंक ने 8वीं और 11वीं कक्षा में नेशनल लेवल की दो स्कॉलरशिप भी जीती हैं। अपने रिजल्ट के साथ ही वे जेईई-एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।
अकेले इस इंस्टीट्यूट से 55 छात्र
आकाश इंस्टीट्यूट के नोएडा और ग्रेटर नोएडा सेंटर से ट्रेनिंग करने वाले हितेश भड़ाना, सागर चंद्र, रोहन गोयल और सत्यम मोहला समेत कुल 55 छात्रों ने जेईई-एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।
इसमें 35 छात्र नोएडा सेंटर के और 20 छात्र ग्रेटर नोएडा के सेंटर से हैं। अलग-अलग स्कूलों से 12वीं के इन छात्रों का अब अगला लक्ष्य आईआईटी की सीट पक्की करने का है।
संस्थान के शिक्षक वंदना और विवेक भट्ट ने छात्रों की कामयाबी पर खुशी जाहिर की।