फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JEE main and NEET exam decision today on committee report

जेईई मेन और नीट परीक्षा होगी या नहीं, आज शाम केंद्रीय मंत्री निशंक करेंगे घोषणा

Fri, 03 Jul 2020 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jul 2020 02:01 PM IST
सार

- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, एनटीए और परीक्षा कमेटी वर्तमान परिस्थतियों की समीक्षा करके देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
JEE main and NEET exam decision today on committee report
जेईई मेन्स 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि जेईई मेन और नीट परीक्षा आयोजित करने को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और परीक्षा को लेकर गठित कमेटी वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा करेगी।

विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी और कमेटी शुक्रवार को अपनी समीक्षा रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे तय होगा कि 18 जुलाई से 23 जुलाई तक जेईई मेन और 26 जुलाई को नीट परीक्षा आयोजित की जा सकती है या नहीं।
विज्ञापन


निशंक ने बताया कि अभिभावकों और छात्रों की मांग के चलते यह कमेटी और एनटीए पूरे हालात (कोरोना हालात) को देखते हुए समीक्षा के आधार पर अपनी रिपोर्ट देगा। अभिभावकों और छात्रों ने जुलाई में परीक्षा आयोजित करने को लेकर चिंता प्रकट की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तक समिति अपनी सिफारिश सौंपेगी। इसी के आधार पर अगली रणनीति बनेगी। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की एक से 15 जुलाई तक दसवीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के बचे हुए  पेपर की परीक्षा रदद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed