{"_id":"662252625524006395048656","slug":"jayant-chaudhary-addressed-public-meeting-in-ghaziabad-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जयंत चौधरी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- मैं भटक गया था, इंडी गठबंधन में विजन की जगह है कन्फ्यूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जयंत चौधरी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- मैं भटक गया था, इंडी गठबंधन में विजन की जगह है कन्फ्यूजन
Fri, 19 Apr 2024 04:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'मै भी इंडी गठबंधन का हिस्सा था। उनकी बैठकों में शामिल हुआ था, वहां कोई विजन नहीं है, केवल कनफ्यूजन है। भटक गया था और अब सही जगह हूं।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मोदीनगर में जनसभा संबोधित की। जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'मै भी इंडी गठबंधन का हिस्सा था। उनकी बैठकों में शामिल हुआ था, वहां कोई विजन नहीं है, केवल कनफ्यूजन है। भटक गया था और अब सही जगह हूं। रालोद प्रत्याशी डॉ. रामकुमार सांगवान के लिए वोट की अपील की।'
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने कहा 'विपक्षी प्रत्याशियों के जितने मार्कशीट में अंक नहीं है, उससे ज्यादा उन पर धाराएं लगी हैं। विपक्षी डर और भय दिखाना चाहते हैं। कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। कभी लोकतंत्र खत्म हो जाने की बात करते हैं। हाल ये है कि 100 जूते भी खाएंगे और 100 प्याज भी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा मोदी और योगी सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है। गांव, किसान सब जगह विकास हो रहा है। ग्रमीण आजीविका मिशन के तहत गाजियाबाद में 29,000 महिलाओं को लखपति दीदी बनने का मौका मिला है। सरकार किसानों और महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है। राष्ट्रहित और देशहित में काम करने वाली मोदी सरकार को एक बार फिर जिताना है।
विज्ञापन