फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jats protest can b cancel on monday, Metro facility can get relief

जाटों ने नहीं किया आंदोलन फिर भी जाम से जूझ रहे एनसीआर के लोग

Mon, 20 Mar 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Mar 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Jats protest can b cancel on monday, Metro facility can get relief
जाम से जूझ रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

20 मार्च को जाट आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो बाधित की जाने की सूचना थी जो रविवार रात से ही लागू होनी थी। लेकिन रविवार शाम को हरियाणा सरकार और जाट नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद तय हुआ कि सोमवार को केवल चार मेट्रो स्टेशनों पर एग्जिट बंद रहेगी।

विज्ञापन

 

हालांक‌ि द‌िल्ली के सभी बॉर्डर एर‌िया पर एहत‌ियात के तौर पर अब भी बैर‌िकेड‌िंग है ज‌िससे उन क्षेत्रों में सुबह से ही लंबा जाम लगा है। नोएडा, गाज‌ियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद से द‌िल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर एर‌िया पर बैर‌िकेड‌िंग की गई है।

विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस येलो लाइन (जहांगीरपुरी से गुरुग्राम) के चार स्टेशन पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग (सेवन आरसीआर) स्टेशन पर बाहर निकलने का रास्ता बंद रहेगा। मगर यात्रियों को यात्रा करने के लिए प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, जाटों का ये आंदोलन 15 दिन के लिए रद किया गया है। इस बैठक के चलते सीएम खट्टर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कार्यक्रम रद कर दिया था।

आरक्षण को लेकर 20 मार्च को संसद घेराव करने की चेतावनी दी थी

Jats protest can b cancel on monday, Metro facility can get relief
जाट आरक्षण - फोटो : ANI

बता दें कि जाट समुदाय ने अपनी आरक्षण की मांग को लेकर 20 मार्च को संसद का घेराव करने की चेतावनी दी थी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास और नई दिल्ली इलाके में पड़ने वाले इन स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया है। पुलिस के अगले निर्देश तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

इसके लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सभी बॉर्डर को एक दिन पहले ही सील करने कर एलान कर दिया था। अब जबकि जाटों का विरोध नहीं होने की बात है तो सोमवार को लोगों को मेट्रो और रास्तों को लेकर होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed