फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   janu dalit student suicide case four professors accused of miss behaviour

जेएनयू दलित छात्र की मौत मामला: चार प्रोफेसरों पर छात्र से भेदभाव का आरोप

Sat, 18 Mar 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 11:44 AM IST
सार

चार प्रोफेसर पर छात्र से भेदभाव का आरोप, कुलपति से उच्चस्तरीय कमेटी गठित करवाकर जांच की भी उठी मांग 
जेएनयू के दलित छात्र की मौत मामले में सीबीआई करें जांच:  एबीवीपी 
- चार प्रोफेसरों पर छात्र से भेदभाव का आरोप, कुलपति से उच्चस्तरीय कमेटी गठित करवाकर जांच की भी उठी मांग

विज्ञापन
janu dalit student suicide case four professors accused of miss behaviour
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के आत्महत्या करने वाले एमफिल के दलित छात्र जीवनाथम मुथूकृष्णन उर्फ रजनी कृष (29) की मौत मामले में अब कैंपस का माहौल गरमा गया है। क्योंकि चार प्रोफेसर पर उक्त दलित छात्र से भेदभाव की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


वहीं, एबीवीपी ने सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्ट्डीज के बाहर विरोध जताते हुए कहा कि आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई करें। इसके अलावा कुलपति से कैंपस में दलित व पिछड़े छात्रों से भेदभाव मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस का माहौल शुक्रवार को फिर गरमा गया। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने  स्कूल ऑफ सोशल साइंस के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल सेंटर के बाहर विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने कहा कि जेएनयू ने एक काबिल रिसर्च स्कॉलर खोया है। सबसे बड़ी कमी उसके परिवार के लिए है। हालांकि अब जेएनयू शिक्षक यूनियन व छात्रसंघ मिलकर शोकसभा के नाम पर राजनीति कर रहा है।


सौरभ का आरोप है कि मृतक के स्कूल के चार प्रोफेसर प्रो. निलादि भट्टाचार्य, प्रो. रजत दत्ता, प्रो. बर्टन क्लीटस व प्रो. कुमकुम राय का भेदभाव मामले में नाम आ रहा है। इसलिए हम कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से मांग करते हैं कि वे उच्च स्तरीय कमेटी गठित करें, ताकि यदि दलित व पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों से भेदभाव की शिकायतों की जांच करवाएं। इसके अलावा सौरभ ने आत्महत्या से जुड़े सभी कारणों की जांच सीबीआई से करवाने की भी मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed