फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jantar Mantar: Swatantra, who split a man's head open during a protest, has been arrested

जंतर-मंतर : प्रदर्शन के दौरान शख्स का सिर फोड़ने वाला स्वतंत्र गिरफ्तार, एससी/एसटी और पॉक्सो में मामले दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Sep 2026 03:40 AM IST
सार

भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उसने निशु के पिता संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ दी थी। फिर भी सिर्फ एक रात में थाने से छूट गया।

विज्ञापन
Jantar Mantar: Swatantra, who split a man's head open during a protest, has been arrested
स्वतंत्र भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि उसने निशु के पिता संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ दी थी। फिर भी सिर्फ एक रात में थाने से छूट गया। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बाद में उसे चार घंटे में पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


एससी/एसटी और पॉक्सो में मामले दर्ज
पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम, बीएनएस के तहत पीछा करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। उसके खिलाफ पॉक्सो का केस भी दर्ज किया गया है। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


स्वतंत्र की गिरफ्तारी के लिए सीजेपी का थाने के बाहर दो घंटे तक प्रदर्शन
सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद के पिता संजय कुमार से हुई मारपीट में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने संगठन के प्रतिनिधियों को 72 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विवाद 23 जून को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान संजय के सिर में चोट लगी थी। आरोप है कि झड़प के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज के हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर चोट लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) ले जाया गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 3 सितंबर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रदर्शन में किसी को भी मेडिकल रिपोर्ट में सिर की हड्डी में फ्रैक्चर या किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कार्रवाई में देरी के पीछे किसी तरह के राजनीतिक दबाव से भी इनकार किया था। 


पॉडकास्ट वीडियो से बढ़ा विवाद
मामले ने तब तूल पकड़ा, जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें भारद्वाज जंतर मंतर पर हुई घटना के दौरान संजय कुमार को चोट लगने की बात करता नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed