{"_id":"66ec71b70fe47d4cc607e373","slug":"janta-adalat-will-be-held-at-jantar-mantar-on-22nd-kejriwal-will-address-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Elections : जंतर-मंतर पर 22 को लगेगी जनता की अदालत, केजरीवाल करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Elections : जंतर-मंतर पर 22 को लगेगी जनता की अदालत, केजरीवाल करेंगे संबोधित
Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
सार
जनता की अदालत को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/@ArvindKejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगाएगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। दरअसल, आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक की। इसमें मंडल प्रभारियों के साथ बैठक हुई। बैठक को आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने संबोधित किया।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. पाठक ने कहा कि पिछले चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को दिल्ली की गलियों में पर्चे बांटने पर मजबूत कर दिया था। इस बार प्रधानमंत्री भी दिल्ली में डोर टू डोर पर्चे बाटेंगे। वहीं, गोपाल राय ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह यह लड़ाई लड़नी होगी, ताकि अरविंद केजरीवाल प्रचंड बहुमत से दोबारा मुख्यमंत्री बनें। राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने से बहुत लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को लगा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली प्रयोगशाला है, जहां नए-नए काम के अविष्कार होते हैं। अगर दिल्ली फैक्ट्री नहीं बंद हुई तो वह दिन दूर नहीं जब केंद्र में सरकार भी आप की बनेगी।