{"_id":"8d23b1167cdac8f3e4b4dee64d437c53","slug":"janitor-usurped-transformer-bled-punk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को लहूलुहान कर ट्रांसफार्मर ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को लहूलुहान कर ट्रांसफार्मर ले उड़े बदमाश
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 08 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कार्यालय में घुसकर अज्ञात बदमाश एक ट्रांसफारमर उठा ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर बदमाश दूसरा ट्रांसफारमर चोरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
मामला रविवार रात का है। तिजारा मार्ग स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय पर आधा दर्जन अज्ञात बदमाश लाठी-डंडों व रॉड लेकर कार्यालय की दीवार फांदकर घुस गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कार्यालय परिसर में रखा एक ट्रांस्फार्मर तो चोरी कर लिया लेकिन जैसे ही वह दूसरे ट्रांसफारमर को उठाने का प्रयास करने लगे, तभी वहां तैनात चौकीदार नसीम अहमद पहुंच गया। चौकीदार द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को रॉड, लाठी-डंडों से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
चौकीदार का शोर सुनकर अन्य बिजली कर्मी पहुंच गए। यह देख बदमाश दूसरा ट्रांसफारमर नहीं चुरा पाए और एक ट्रांसफारमर चुराकर भाग निकले। घायल अवस्था में परिसर में पडे़ चौकीदार नसीम अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीपक तले अंधेरा
जिस बिजली वितरण कार्यालय से हजारों घरों को रोशनी फैलाई जाती है, उसी कार्यालय में स्ट्रीट लाइट का अभाव है। कार्यालय परिसर में रात्रि में अंधेरा रहता है।
यही वजह रही की परिसर में अंधेरा होने के चलते बदमाश दीवार फांदकर घुस आए और इस घटना को अंजाम दिया। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चौकीदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।