फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Janarath AC buses will run for Allahabad-Varanasi.

इलाहाबाद-वाराणसी के लिए चलेंगी एसी जनरथ बसें

Sat, 14 Mar 2015 01:31 PM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, साहिबाबाद
प्रिया गौतम/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Janarath AC buses will run for Allahabad-Varanasi.

गर्मियों के मौसम में घाटों की नगरी वाराणसी और संगम के शहर इलाहाबाद के लिए सफर कूल-कूल होने वाला है।

विज्ञापन


दोनों ही शहरों के लिए रोडवेज ने एसी जनरथ बसें चलाने का फैसला किया है। एक हफ्ते के अंदर दोनों शहरों के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी।

रोडवेज के एसी बस हब साहिबाबाद डिपो से जल्द पांच बसें चलाई जानी हैं, जिनमें तीन बसें इलाहाबाद के लिए और दो एसी जनरथ बसें वाराणसी के लिए चलाई जाएंगी।

रोडवेज के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि दोनों शहरों के लिए अभी तक एसी बसें नहीं थी। जबकि लोगों की ओर से कई बार इन दोनों शहरों के लिए एसी बस और वॉल्वो की मांग की जा चुकी है।


यहां से पर्यटन के लिए भी लोगों का दोनों शहरों में आना-जाना होता है। ऐसे में पर्याप्त यात्री भी मिलने की संभावना है। चूंकि दोनों शहरों की दूरी काफी है, लिहाजा दिन में एक ही बस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


आगे यात्रियों की संख्या के आधार पर और बसें बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। फिलहाल बसों को रवाना करने का रूट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed