फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jammu Tawi derailed at New Delhi railway station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी जम्मू तवी राजधानी  

Thu, 14 Sep 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Jammu Tawi derailed at New Delhi railway station
डेमो पिक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ बेशक अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी हो, लेकिन भारतीय रेलवे के बेपटरी होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस की पॉवर कार ट्रैक से उतर गयी। राहत की बात यह थी कि रफ्तार धीमी होने से कोई हताहत नहीं हुआ। रेल प्रशासन का कहना है कि सभी मुसाफिरों को सुरक्षित उतार लिया गया।       
विज्ञापन


वाकया सुबह करीब 6:02 बजे का है। जम्मू-तवी राजधानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 15 पर पहुंच रही थी। इस मौके पर ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ट्रेन के आखिर में लगा पावर कोच बेपटरी हो गयी। ट्रेन में तेज झटका लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। मुसाफिरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन बड़ा हादसा होने से पहले ट्रेन रूक गयी।      
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक, पटरी से उतरने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाया गया। फिर, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गये। पटरी से उतरने से कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, जानकारी मिलते ही दिल्ली डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बृहस्पतिवार के हादसे से साबित हो गया कि रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल पटरियों की हालत बेहद खराब हो गयी है। बीते एक सप्ताह में ट्रेन के पटरी से उतरने का यह तीसरी घटना है। सात सिंतंबर को शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के नजदीक रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और मोटर कार बेपटरी हुआ था। घटना के दूसरे दिन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने मौके का मुआइना लिया था। वहीं, रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक के रखरखाव का काम शुरू हो गया था।      

बुधवार को हुयी थी ट्रैक की मरम्मत      
रेलवे का कहना था कि ट्रैक पहले से नहीं टूटा था। अगर ऐसा होता तो इंजन बेपटरी होता। बुधवार देर रात ही प्लेटफॉर्म 15 के रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गयी थी। इसके बाद एक ट्रेन इस प्लेटफार्म से सुरक्षित पास करायी गयी थी। उस वक्त ट्रैक में कोई खराबी नजर नहीं आयी थी। प्लेटफार्म पर दूसरी ट्रेन जम्मू राजधानी को आनी थी। जिसके साथ हादसा हो गया। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक पूरी तरह से पैक नहीं हो सका था। इससे उसमें जंपिंग हो रही थी। यही वजह है कि पूरी ट्रेन हादसे की जगह से गुजर गये। ट्रेन के सबसे हल्के आखिरी कोच में जंपिग ज्यादा हो गयी, इससे ट्रैक टूट गया।       

    
18 तक नहीं चलेगी गोमती एक्सप्रेस        
नई दिल्ली स्टेशन तथा इसके करीब ट्रैक समेत अन्य सुरक्षा कार्य किये जाने की वजह से गोमती एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने 18 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है। इसमें नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी, नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी, रोहतक-नई दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन भी शामिल हैं। वहीं, आधा दर्जन ट्रेनों को डायर्वट कर चलाया जाएगा। रेल प्रशासन के मुताबिक, डायर्वट कर चलायी जाने वाली ट्रेनों मे लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राजेन्द्र नगर नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, इलाहाबाद नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस व हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को 17 सितम्बर तक वाया दिल्ली रेलवे स्टेशन चलेंगी। वहीं, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का रूट 18 सितम्बर डायवर्ट रहेगा।      

-ट्रैक के आखिर में लगी पावर कार हुयी बेपटरी, रफ्तार कम होने से नहीं हुआ कोई हताहत      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed