जम्मू कश्मीर के विधायक ने उड़ाई दिल्ली पुलिस की नींद, हरकतों पर रखी जा रही खुफिया नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मौजूद जम्मू कश्मीर के विधायक इंजीनियर अब्दुल राशिद ने दिल्ली पुलिस की नींद हराम कर रखी है। दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग से इनपुट्स मिले हैं कि जम्मू कश्मीर मुद्दे को लेकर विधायक अब्दुल राशिद दिल्ली में वीआईपी इलाके में हंगामा कर सकते हैं।
इससे किसी वीआईपी की सुरक्षा में सेंध लग सकती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस 24 घंटे विधायक राशिद के साथ रहती है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू हटाने, हथियारों का इस्तेमाल बंद करने आदि मुद्दों को लेकर विधायक राशिद ने सोमवार को कौटिल्य मार्ग स्थित जम्मू कश्मीर हाउस से संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की थी।
पुलिस को मिले हैं राशिद द्वारा हंगामा खड़ा करने के इनपुट्स
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने उन्हें उनके आठ समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया और मंदिर मार्ग थाने में करीब तीन घंटे हिरासत में रखा था। विधायक अब्दुल राशिद अभी जम्मू कश्मीर हाउस में ठहरे हुए हैं।
पुलिस को इनपुट्स मिले हैं कि अब्दुल राशिद संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास और केंद्रीय गृहमंत्री आवास के पास जाकर हंगामा खड़ा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर हाउस के बाहर पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात कर दिए गए हैं।
विधायक की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने विधायक को पाबंद कर दिया है कि अपनी मूवमेंट के बारे में पुलिस को बताएंगे। वह दिल्ली में जहां जाएंगे दिल्ली पुलिस के सिपाही उनके साथ जाएंगे।
पुलिस जम्मू कश्मीर हाउस के बाहर भी लोगों के आने-जाने पर नजर रखे हुए हैं। ऐसा न हो कि विधायक भारी संख्या में अपने समर्थकों को बुला ले। दिल्ली पुलिस के कुछ विशेष पुलिस अफसरों की अब्दुल राशिद के ऊपर नजर रखने की हिदायत दी गई हैं और विशेष रूप से तैनात किया गया है।