Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia students have requested an exemption from attendance requirements to be eligible to sit for examinations.

Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने परीक्षा में बैठने के लिए मांगी उपस्थिति में छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
-जामिया प्रशासन को पत्र लिखकर परीक्षा में बिना शर्त शामिल करने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कम उपस्थिति वाले छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा में विशेष छूट देने की मांग की है। इस संबंध में डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) को पत्र लिखकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की अपील की है। पत्र के अनुसार जामिया के नियमों के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन इस सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति कम रह गई। इसकी वजह परिसर में करीब 18 दिन तक चला विरोध प्रदर्शन रहा। इस दौरान नियमित कक्षाएं प्रभावित हुईं और बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल रहे। ऐसे में छात्रों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ा है।

छात्रों की मांग है कि 50 फीसदी या इससे अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को बिना किसी शर्त परीक्षा में बैठने दिया जाए। जबकि 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को लिखित आश्वासन लेकर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए। सेमेस्टर में उपस्थिति की कमी के कारण किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed