फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीलमपुर हिंसा मामले में आठ लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Wed, 18 Dec 2019 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Dec 2019 05:03 PM IST
खास बातें

जामिया के बाद दिल्ली का उत्तर पूर्वी इलाका मंगलवार दोपहर को सुलग उठा। सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में दोपहर को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुई भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की कलस्टर बस और दिल्ली पुलिस के वज्र वाहन की तोड़फोड़ की है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में थाना सीलमपुर इलाके के एक पुलिस बूथ में भी आग लगा दी। हालांकि बुधवार को हालात सामान्य हो गए हैं और सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। वहीं दिल्ली से नोएडा आने जाने वाले कुछ रास्ते तीसरे दिन भी बंद हैं जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली के शाही इमाम का भी बयान आया है। जानिए आज दिल्ली में होने वाली घटनाओं की सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Jamia Seelampur violence live updates CAA 2019: delhi noida roads close shahi imam appeal control
- फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

04:26 PM, 18-Dec-2019

आठ लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा के संबंध में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस इस संबंध में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद में फ्लैग मार्च निकाला। संशोधित नागरिकता कानून को खत्म करने की मांग को लेकर एक दिन पहले इन्हीं इलाकों में प्रदर्शन हुए थे, जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिली। 
04:06 PM, 18-Dec-2019

'स्थित नियंत्रण में'

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। आज किसी भी प्रकार की हिंसक घटनाएं नहीं हुई हैं। मंगलवार को दो मामले दर्ज किए गए थे और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू है।  

उन्होंने कहा कि हम लोग फेसबुक और ट्विटर पर भी नजर बनाए हुए हैं जिससे झूठी और गलत न्यूज फैलाई गई। साथ ही हम लोग उन अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। 
 


 
विज्ञापन
12:10 PM, 18-Dec-2019

आप के छात्र नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक का नाम भी एफआईआर में शामिल

दिल्ली पुलिस ने रविवार को जामिया के साथ ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा में पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें कई नेताओं के नाम शामिल हैं। आप की छात्र की इकाई और आईसा के सदस्या का भी नाम शामिल है। इनमें आप के छात्र नेता कासिम उस्मानी और कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान के नाम प्रमुख हैं। 
10:29 AM, 18-Dec-2019

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा-144 लागू

दिल्ली पुलिस के संयुक्त कमिश्नर ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी जिले में सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी सार्वजिनक स्थान पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते, कोई प्रदर्शन नहीं कर सकते।

 
10:25 AM, 18-Dec-2019
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आज पुलिस ने पेट्रोलिंग कर जायजा लिया, जहां सबकुछ नियंत्रण में पाया गया।

 
10:07 AM, 18-Dec-2019

छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर हिंसा मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर उन लोगों की तलाश कर रही है जिनकी पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 AM, 18-Dec-2019

दो एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने जाफराबाद में हुई हिंसा के संबंध में आईपीसी की धाराओं के तहत दंगा भड़काने और पब्लिक संपत्ति बर्बाद करने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनके आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच चल रही है। एक एफआईआर बृजपुरी में पत्थरबाजी के लिए भी की गई है।

 
09:41 AM, 18-Dec-2019

CAA से भारतीय मुस्लिमों का कुछ लेना-देना नहीं है- बुखारी

सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत मुस्लिम शरणार्थी जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आएंगे उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी। इसका उन मुसलमानों से कुछ लेना-देना नहीं है जो भारत में रह रहे हैं।

 
09:39 AM, 18-Dec-2019

CAA और NRC में है अंतर- बुखारी

शाही इमाम बुखारी ने ये भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण(NRC) में बहुत अंतर है। एक सीएए है जो कानून बन चुका है और दूसरा एनआरसी है जिसकी सिर्फ घोषणा हुई है और वह कानून नहीं बना है।

 
09:31 AM, 18-Dec-2019

शाही इमाम ने कहा विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन संयम से करें

दिल्ली में जामिया और सीलमपुर हिंसा के बाद शाही इमाम अहमद बुखारी सामने आए हैं और उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना भारत के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है, कोई ऐसा करने से हमें नहीं रोक सकता। हालांकि यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि यह प्रदर्शन नियंत्रण में किया जाए और हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ये सबसे अहम हिस्सा है।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed